इंदौर में लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा बेचने वाले तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है इसी के तहत हीरानगर पुलिस ने उज्जैन से इंदौर में तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है जिससे कुल 16 ग्राम के करीब ब्राउन शुगर बरामद की है
दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उज्जैन के रास्ते कुछ युवक नशीले मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को अपनी गिरफ्त में लिया है आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ और गौरव देसाई बताया जो कि मूलतः उज्जैन के ही रहने वाले है वहीँ तलाश में दोनों आरोपियों के पास कुल 16 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की है फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से अन्य और भी तस्करों की जानकारी जुटा रही है
