परदेशीपुरा पुलिस ने पुलिसकर्मी के घर में चोरी करने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके पास है सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
दरअसल, कुछ दिन पूर्व परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले डीआईजी कार्यालय में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें एक चोर सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फूटेज भी मिले थे जिसके आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से सोने चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी सर्राफा बाजार में चोरी किए गए आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया आरोपी आस्था टॉकीज के पीछे रहने वाला है। फिलहाल आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है इस संबंध में जांच जारी है।
