पिता-पुत्र की जोड़ी ने पैसे दुगने करने की स्कीम से लोगो को लाखों रुपए का चूना लगाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें पिता-पुत्र द्वारा पैसे दोगुने करने के प्रलोभन देकर लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया है पुलिस बानगंगा ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है

इंदौर के थाना बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले राम मिलन सिंह और उसके पुत्र शैलेन्द्र द्वारा कई मासूम लोगों को पैसा दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी की है यह दोनों पिता-पुत्र चिटफंड के आधार पर पैसे को दोगुना करने का लालच देकर क्षेत्र के रहने वाले 40 से 50 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी की है इन दोनों पिता-पुत्र के कहने पर क्षेत्रीय रह वासियों ने अपने खून पसीने की कमाई पिता पुत्र के प्रलोभन में आकर दे दी पुलिस के अनुसार आरोपी राम मिलन सिंह बेस और उसके पुत्र शैलेंद्र द्वारा 4 से पांच लाख रुपए एकत्रित कर फरार हो गए थे

धोखाधड़ी करने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है हो सकता है कि इन्होंने 500000 से अधिक की धोखाधड़ी की होगी

Exit mobile version