पानी के लिए परिवार मे हुआ विवाद , भाई ने भाई का गला रेता 1 की मौत 3 घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के चिकली गांव में पानी को लेकर हुए भाइयों में आपसी विवाद के चलते हैं एक भाई ने दूसरे भाई को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया परिवार में हुए इस खूनी संघर्ष में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दरअसल मामला देर रात सिमरोल थाना क्षेत्र के चिकली गांव में रहने वाले चार भाइयों का पानी को लेकर विवाद में हुए खूनी संघर्ष के चलते एक की गला रेत कर हत्या कर दी वहीं 3 लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि मृतक राजू उमराव और सिद्धू से पानी को लेकर के विवाद हुआ जिसके बाद दोनों परिवार कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से दूसरे पर वार करने लगे घटना में जहां राजू की मौत हो गई वही सिद्धू और उमर घायल हो गए बीच-बचाव करने आए सरदार के सर में भी चोटे आई है घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है वहीं घायलों का उपचार एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है

Exit mobile version