इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी का कारण बेरोजगारी बताया जा रहा है मृतक पिछले कई दिनों से नौकरी नहीं होने के कारण डिप्रेशन में था
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के शिव धाम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक का नाम देवेंद्र पिता महेंद्र सिंह राजपूत बताया जा रहा है युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुछ सालों पहले इंदौर नौकरी के सिलसिले में आया था युवक पेशे से मेडिकल क्षेत्र में सेल्समैन था लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी उसके बाद से ही वह नई नौकरी की तलाश में था नई नौकरी नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था जिसके चलते उसने फांसी लगा ली
