नशा करने के लिए आरोपी वाहन चोरी को देते थे अंजाम , अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटसहित अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़ाएआरोपी नशा करने के वाहन चुराते थे, फिर उक्त वाहन से चोरी की वारदात को अंजामदेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का माल जब्त करने के साथ ही 12चोरी के वाहन भी बरामद किए है।

शहर में लूट कीवारदातों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की धरपकड़ केनिर्देश दिए थे। इसी कड़ी में विजय नगरथाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आनंद मोहन माथुर सभागृह के पासस्थित गार्डन में कुछ बदमाश बैठे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर सातलोगों को पकड़ा। पूछताछ मंे सामने आया कि पकड़ाए आरोपियों ने पर्स और मोबाइल लूट की 1 दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। ब्राउन शुगर और स्मैक का नशा करने के लिए आरोपी पहले वाहन चुराते थे, फिर उक्त वाहन से वारदात करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 12 चोरी के वाहन सहित लूट का माल भी बरामद किया है। आरोपियों ने नशा उज्जैन से लाना बताएं वहीं कुछ लोगो के नाम भी बताए है। जिनकी भी तलाश की जा रही है।

विजय नगर थाना पुलिस पकड़ाए आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version