नकली पुलिसकर्मी बनकर वाहन चालकों से वसूली करने वाले तीन बदमाशों को मांगलिया चैकी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मांगलिया चैकी पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुछ लोग टोल बेरियर के पास वाहन चालकों से पुलिस के नाम रूपए की वसूली कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहंुची और तीन बदमाशों को लोडिंग वाहन चालक से रूपए वसूलते हुए पकड़ा। एसपी महेशचंद जैन के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
महेशचंद जैन एसपी
