दोनों स्टूडेंट के बीच कहासुनी उसके बाद अपहरण करने का प्रयास

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के डेली कॉलेज के स्टूडेंट के साथ अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है । पीड़ित नाबालिक ने परिजनों के साथ आकर संयोगितागंज थाने पर एफ आई आर दर्ज करवाई है । दरअसल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित कॉफी पीने के लिए गया था और उसी का परिचित फैजल पटेल वहां पर आया किसी बात के कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई उस वक्त फैज़ल पटेल मौके से चले गया लेकिन बाद में फिर वह अपने दोस्तों के साथ आया और चाकू की नोक पर पीड़ित को कार में बैठाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर उसने चिल्लाचोट करना शुरू कर दिया मामला बढ़ता देख वहां से फैजल पटेल और उसके दोस्त फरार हो गए । फैजल पटेल वही शख्स है जिसका लॉकडाउन के दौरान इंदौर के मैरियट होटल में नोट उड़ाने और इंडियन करेंसी के अपमान का वीडियो वायरल हुआ था । पुलिस ने मामला दर्ज कर फैजल पटेल और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version