इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों की गुंडागर्दी लगातार जारी है इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें निगम कर्मचारी एक युवक को पीटता हुआ नजर आ रहा है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने पुलिस को शिकायत की है वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
नगर निगम चुनाव को होने के लिए अभी कुछ ही दिन बाकी है लेकिन इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों की गुंडागर्दी इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही है जहां पिछले दिनों बुजुर्गों पर की गई और मान्यता व्यवहार से पूरे देश में इंदौर नगर निगम की साख की काफी किरकिरी हुई है तो वही एक और मामला एक बार फिर इंदौर नगर निगम के कर्मचारी का सामने आया है पूरी घटना इंदौर के चिड़ियाघर की बताई जा रही है चिड़ियाघर मैं मौजूद निगम कर्मचारी ने एक युवक की कॉलर पकड़ ली जिस पर युवक ने निगम कर्मचारी को कॉलर को छोड़कर ठीक से बात करने की बात कही इस पर निगम कर्मचारी भड़क गया और उसने युवक को थप्पड़ रसीद कर दिया वहीं निगम कर्मचारी की यह हरकत वहां पर मौजूद एक युवक के कैमरे में कैद हो गई इसके बाद युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वहीं जब इस पूरे मामले की जानकारी युवक के परिजनों को लगी तो वह भी थाने पर पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की वहीं पुलिस ने वीडियो के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी इसी के साथ यह बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई की गई वह कांग्रेस के पूर्व पार्षद हसन मजदूरी का बेटा है और अपने एक मित्र के साथ इंदौर चिड़ियाघर देखने के लिए आया हुआ था और इसी दौरान टिकट को लेकर निगम कर्मचारी से उसका विवाद हो गया और विवाद के बाद निगम कर्मचारी ने उसकी पिटाई कर दी।
वीओ – फिलहाल घटना सामने आने के बाद पूरे मामले की शिकायत परिजनों ने थाने पर की है वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी लेकिन मीडिया को किसी तरह की कोई जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी जा रही है और सिर्फ पूरे मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर मामले की इतिश्री कर दी गई है।
