छोटा सराफा में तीन दुकानों में हुई चोरी के मामले के 5 आरोपी का सराफा पुलिस ने फिर रिमांड लिया है। एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार आरोपियों ने सोना बेचकर प्राप्त हुई राशि का उपयोग किसी दूसरे कार्य में किया इसको लेकर पूछताछ की जाना है। इसके साथ आरोपियों से चोरी किए गए माल की बरामदगी भी करना है।
छोटा सराफा स्थित तीन दुकानों में हुई करीब 70 लाख रुपए के सोने की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश कर एक बार फिर रिमांड मांगा जा रहा है। एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार पकड़ाए आरोपियों ने चोरी के सोने को बेचकर मिली राशि का दूसरी जगह उपयोग किया है। जिसको लेकर उनसे पूछताछ की जाना है। इसके साथ चोरी किए गए सोने की बरामदगी भी करना है। जिसको लेकर एक टीम फिर से बाहर भेजी जा रही है। मामले में एक ओर आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
