डीआईजी ने लोगो की समस्या सुनी और सभी थाना प्रभारियों को निराकरण के सख्त निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के डीआईजी आफिस में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 10 महीनों से रोक दी गई थी वही तीसरे मंगलवार भी पुलिस जन सुनवाई में 50 लोग से अधिक अपनी शिकायत लेकर पहुचे जहाँ प्रोपर्टी , पारिवारिक विवाद व फ्रॉड के आवेदन को लेकर शिकायत करने जनसुनवाई में लोग पहुंचे

इन्दौर के डीआईजी आफिस पर हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में इस हफ्ते 50 आवेदन नवागत डीआईजी मनीष कपूरिया के सामने देखने को मिले वही काफी लंबे समय से कोरोना काल मे जनसुनवाई नही होने के कारण पीड़ित लोग परेशान होते रहे जिसके लिए पिछले महीने से पूर्व आईजी हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा पिछले दो मंगलवार से पुलिस जनसुनवाई शुरू की गई थी जिसमे पीड़ित पक्ष अपनी समस्याओं को लेकर प्रति मंगलवार डीआईजी आफिस पहुच कर अपनी समस्या पुलिस के सामने रखते है वही आज नवागत डीआईजी श्री मनीष कपूरिया ने लोगो की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई शुरू की जिसमें किसी के प्लाट पैसे देने के बाद भी नही मिले तो कही पारिवारिक विवाद के आवेदन आये तो किसी के साथ धोखाधड़ी के लगभग 50 से अधिक आवेदन बी आई जी श्री मनीष कपूरिया के समक्ष प्रस्तुत हुए

मनीष कपूरिया डीआईजी इंदौर

जनसुनवाई को लेकर डीआईजी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द इन सभी आवेदनों का निराकरण किया जाए

- Advertisement -

श्री मनीष कपूरिया डीआईजी इंदौर

सुपर पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई जनसुनवाई

जनसुनवाई में आए 50 मामले

ज्यादातर मामले जमीन से संबंधित

कुछ बुजुर्ग आए थे अपने बच्चों के खिलाफ शिकायत लेकर

डीआईजी ने दिए सभी थाना प्रभारियों को निराकरण के सख्त निर्देश

Exit mobile version