डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया ,पश्चिम एसपी महेशचंद जैन के अनुसार जल्द होगी बदमाशो की गिरफ्तारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में इंजीनियर के मकान में हुई डकैती के मामले में सी सी टी वी फुटेज सामने आए है। जिसमे 5 बदमाश मकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हे। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बायपास स्थित ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में रहने वाले गौरव त्यागी के घर पर नकाबपोश बदमाशो ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशो ने परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला भी किया। जिसमे 4 लोग घायल हो गए। आरोपी मौके से नकदी, सोने की रिंग और दो मोबाइल लेकर भाग गए। डकैती से संबंधित एक फुटेज सामने आया है, जिसमे 5 बदमाश मकान में डकैती डालने जाते दिखाई दे रहे हैं।

एस पी पश्चिम महेश चंद जैन के अनुसार डकैती में शामिल बदमाशों की पहचान सामने आई है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version