जनता क्वाटर में नवविवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में परदेशीपुरा थाना पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वाटर में रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। नवविवाहिता होने से मामले की जांच की सीएसपी निहित उपाध्याय द्वारा की गई। जिसमे सामने आया कि कुछ लोग महिला को सोशल मीडिया के माध्यम से भद्दे कमेंटस कर रहे थे, इसके साथ ही फोन करके भी परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
