जनता कर्फ्यू के बीच चेकिंग के दौरान दो युवको को 20 लाख रुपए के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में जनता कर्फ्यू के बीच जहां पुलिस सड़कों पर मुस्तैद है वहीं दूसरी ओर चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने धामनोद से इंदौर कार में दो युवको 20 लाख रुपए के साथ पकड़ा है रुपए हवाले के संदेह होने के चलते जीएसटी विभाग को इसकी जानकारी दी गई है…

दरअसल राजेंद्र नगर थाना पुलिस द्वारा जनता कर्फ्यू को देखते हुए चेकिंग चलाई जा रही है इसी दौरान अनावश्यक घूमने वालों को रोको टोको अभियान के तहत रोका जा रहा है पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को रोककर उसे चेक करने पर उसमें 20 लाख रुपए से भरा बैग जब किया है वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लिया है पुलिस को संदेह है कि यह रुपया हवाले का हो सकता है हालांकि पूछताछ में आरोपियों ने रुपया धामनोद सै लाना बताया है जो बैंक में जमा कराने के लिए लाया गया था वही दोनो युवको से पुलिस को गोलमाल जवाब मिल रहे थे पुलिस ने संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी है…..

Exit mobile version