चोर को पसंद नही आया Samsung का फोन, छीनने के बाद किया वापस, बोला- मुझे लगा OnePlus है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
Mobile2

हम में से कई लोग फोन के छीना-झपटी के शिकार हुए हैं. पब्लिक प्लेस में फोन के चोरी या छीन कर भाग जाने की शिकायतें अक्सर आती रहती है. इसके बाद फोन के खोने की शिकायत दर्ज करवा कर हमें नया फोन खरीदना पड़ता है. पुराने फोन के डेटा फोन के साथ ही चले जाते हैं.

अभी हाल में ही एक ट्विटर यूजर ने एक ऐसी घटना शेयर की जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए. दरअसल फोन छीनने के कुछ देर बाद चोर ने आकर फोन लौटा दिया क्योंकि फोन का मॉडल वन प्लस 9 प्रो नहीं था.

इस अजीब स्थिति के शिकार हुए ट्विटर यूजर देबायन रॉय ने इसको लेकर पोस्ट भी शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो नोएडा सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास अपने फोन से चैट कर रहे थे. तभी ब्लैक मास्क पहने एक व्यक्ति उनका फोन छीन कर भाग गया. इस वजह से वो थोड़ी देर के लिए शॉक्ड हो गए. कुछ देर के बाद जब उन्हें सेंस आया तो चोर के पीछे भागने लगे. ताकि उसे पकड़ कर वो अपना फोन ले सकें. इसके बाद जो हुआ उसकी कल्पना खुद देबायन ने भी नहीं की थी.

जब वो चोर के पीछे भाग रहे थे तो चोर भागने की बजाय पीछे मुड़ कर उनके तरफ ही भागने लगा. वो देबायन के सामने आकर बोला, भाई, मुझे लगा वन प्लस 9 प्रो मॉडल है. ये कह कर उसने फोन को जमीन पर फेंक कर फिर से भाग गया. बाद में देबायन ने बताया कि उनका फोन सैमसंग गैलेक्सी S10 प्लस है. इस पर कई ट्विटर यूजर्स कमेंट करने लगे. कुछ इस घटना पर शॉक्ड है जबकि कुछ सैमसंग का मजाक बना रहे है. कुछ ने कहा है कि चोर को भी पता है अच्छा फोन कौन सा है.

- Advertisement -
Exit mobile version