इंदौर शहर में लगातार चोरी की वारदात पर बढ़ती जा रही है ! ऐसी ही चोरी की वारदात सामने आई हे जवाहर मार्ग स्थित नरसिंह मंदिर से जहां भगवान को ही चोर चुरा ले गया
दरअसल यह घटना है इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित नरसिंह मंदिर की जहां पर बुधवार देर रात अज्ञात चोर द्वारा मंदिर में रखी हुई भगवान की करीब 10 मूर्तियां चुरा ले भागा
वही मन्दिर प्रबन्धक तारा देवी के अनुसार चोर करीब रात 3 बजे मन्दिर में प्रवेश कर भगवान की करीब 10 बेशकीमती मूर्तियों को चोर ले भागा आवाज आने पर देखा तो मूर्तिया मन्दिर में नही थी मन्दिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जिसमे चोर के हाथ मे झोला लिये हुए मन्दिर से बाहर भागता हुआ दिखाई दे रहा है ! जिसकी शिकायत पंढरीनाथ पुलिस को कर दी गई है !
वही थाना पंढरीनाथ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है !
