चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस ने चोरी के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

संयोगितागंज पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को पकड़ा है, जबकि उसका जीजा फ़रार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपी के पास से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान जब्त किया गया है।

दोनों ही चोरी की वारदात को जीजा साले ने अंजाम दिया था। पुलिस ने साले बलजीत सिंह उर्फ गोलू को पकड़ा है, जबकि जीजा अमल पिता करतार सिंह फरार है। आरोपियों के पास से चोरी गए चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के सहित लाखों रुपए का माल मिला है। आरोपी सिकलीगर है और चाबी बनाने के बहाने सुने घरों को निशाना बनाते थे।

Exit mobile version