चाबी बनाने के बहाने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया आरोपी को सराफा क्षेत्र से गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआइजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहरू नगर में एक बदमाश ने चाबी बनाने के बहाने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर में से सोने चांदी के जेवरात चुरा कर ले गया था मामले की शिकायत फरियादी द्वारा थाने पर की गई थी

वही वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सराफा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। एमआइजी थाना प्रभारी विनोद दीक्षित के अनुसार पकड़ाया आरोपी सिकलीगर है और चाबी बनाने का काम करता है इसी बहाने से वह घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Exit mobile version