चाचा के कारण हुआ भतीजे का अपहरण, करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग लड़के को कार में सवार होकर आए पांच लोग अपहरण कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को धामनोद से बरामद कर लिया था, वही अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही थी। एडिशनल एसपी प्रशांत चैबे के अनुसार दरअसल नाबालिग का चाचा प्रेम प्रसंग में एक महिला को भगा कर ले गया था। जिसके बाद उक्त महिला के परिजन महिला को तलाशते इंदौर आए और उसके भतीजे का अपहरण कर ले गए। मामले में पुलिस ने तकीनीक उपयोग करते हुए पहले तो नाबालिग को मुक्त कराया, फिर पांच लोगों को इंदौर बुलाकर गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version