चांद पुलिस ने 6 मानव तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

चांद पुलिस ने गुरूवार को एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक डेहरिया ने मामले की जानकारी देते हु बताया कि थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ मायके जाने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद वह गायब हो गई थी। जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली की उक्त महिला राजस्थान के भीलवाड़ा में वन स्टेप सेंटर में है, जिसे तत्काल चांद पुलिस ने दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने बयान में बताया है कि जब वह अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी तो बस स्टेंड छिंदवाड़ा में रामभरोस बंदेवार उसे मिला जिसने उसे अपने जीजा संतोष सोनी के घर ले गया जहां  महिला को से नरसिंगपुर निवासी रविंद्र दुबे और भीलवाडा के दिनेश तोषनीवाल को एक लाख सत्तर हजार रूपए में बेच दिया था, वहीं दिनेश तोषनीवाल ने भी महिला को हप्पूराम गुर्जर को तीन लाख रूपए में दोबारा बेच दिया। जिन्हे पुलिस ने मानव तस्करी की धारा कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।वहीं महिला के गुम हुआ बालक भी महाराष्ट्र के बुलढाना में मिल गया है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी संतोष सोनी  पिता नाथूराम सोनी, निवासी चंदनगांव छिंदवाड़ा बब्लू उर्फ रामभरोस पिता जगन बंदेवार निवासी सारोठ थाना मोहखेड़, रविंद्र उर्फ आशाराम दुबे पिता रामदयाल दुबे ठेमी थाना नरसिंगपुर, दिनेश पिता कृष्णगोपाल तोषनीवाल निवासी भीलवाड़ा, सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं शेष आरोपी हप्पूराम गुर्जर निवासी केलवद राजस्थान की तलाश जारी है इस विषय को लेकर जब हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी ने चांद थाना प्रभारी दीपक डेहरिया से बात की तो उनका क्या कहना था?

Exit mobile version