खजराना थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का एक मामला सामने आया है । बदमाश घर की छत पर लगी ग्रिल तोड़कर घुसे ओर लाखो रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए । मामले में खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्जकर चोरों की तलाश शुरूकर दी है ।
घटना खजराना थाना क्षेत्र के साईकृपा कालोनी की है । यह रहे वाले विनय सुरेजा के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया । चोर घर की छत पर लगी ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे ओर नगदी सहित लाखो का माल के उड़े । खास बात ये है कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी कैद हो गए । मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।
