क्राईम ब्रांच ओर किशनगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए तीन बदमाशों को करीब 9 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस बदमाशो से पूछताछ में जुटी है की वह ये गांजा कहा से लाए थे और कहा ले जा रहे थे ।
क्राइम पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की किशनगंज क्षेत्र में कुछ बदमाश बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आने वाले है । सूचना पर क्राइम ब्रांच ओर किशनगंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए मनोज निवासी सादलपुर राहुल कौटभीडौता निवासी सादलपुर ओर राहुल निवासी द्वारकापुरी इंदौर को पकड़ा जिनके पास से करीब 9 किलो गांजा मिला है । जिसकी कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है ।पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है । वही पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है की बदमाश ये गांजा कहा से लाए थे और कहा ले जा रहे थे ।
