इन्दौर शहर में चोरों के दिलों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिखाई दे रहा है जहां पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों पर कार्रवाई करते उन्हें सलाखों के पीछे किया जा रहा है बावजूद इसके चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे उसी कड़ी में चोरी की एक वारदात सामने आई है थाना भवर कुआं क्षेत्र से जहां घर के नौकरों ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है !
दरअसल यह घटना है भंवरकुआं थाना क्षेत्र के जानकी नगर की है जहां रहने वाले मनीष बंसल ने पुलिस को शिकायत की है कि यहां पर सफाई कर्मी दम्पत्ति द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है घटना की जानकारी जब मिली 25 तारीख को लगी जब परिवार साथ जाना था और अलमारी में रखा हुआ करीब 70 ग्राम सोने के जेवर नहीं थे वहीं सफाई कर्मी दंपत्ति परिवार में बीमारी का बहाना बनाकर पहले से ही गायब है जिसकी शिकायत 7 तारीख रविवार रात को की गई है !
भँवरकुआँ पुलिस के अनुसार फरियादी की शिकायत पर आरोपी घर के सफाई कर्मी राजू और लक्ष्मी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है !
