कुछ बदमाशो द्वारा एक युवक का पीछा कर उसकी जमकर की पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में देर रात एक युवक अचानक एक घर में जा चुका मामले में सामने आया कि कुछ बदमाश युवक का पीछा कर रहे थे और वह अपनी जान बचाने के लिए एक घर में जा घुसा आज घर के लोगों ने उसे पहले तो शोर शराबा कर चोर समझ लिया तभी पीछा कर रहे बदमाश युवक को उस घर से बाहर निकाला और डंडों से उसकी पिटाई कर दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश फरार हो गए

दरअसल मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि वैशाली नगर में देर रात रितिक राजानी नामक युवक कुछ बदमाशों से अपनी जान बचाते हुए घर में जा घुसा घर में मौजूद लोगों ने उसे पहले तो चोर समझा और शोर मचाना शुरू कर दिया तभी युवक का पीछा कर बदमाश भी घर के अंदर घुसे और युवक को डंडों से पीटने लगे तत्काल लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची उससे पहले ही बदमाश वहां से फरार हो गए थे फिलहाल घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

रितिक राजानी घायल

प्रेम सिंह जांच अधिकारी

- Advertisement -
Exit mobile version