कार शोरूम कर्मचारी और उसके साथी ने मिलकर एक कस्टमर से 11 लाख की ठगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पलासिया के एक कार शोरूम कर्मचारी और उसके साथी ने एक कस्टमर को 11 लाख की चपत लगा दी आरोपी ने कार के रुपए ले लिए और गाड़ी अपने ही साथी को डिलीवर कर दी फरियादी ने मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से की जिसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है एमआईजी पुलिस के अनुसार फरियादी गोविंद पिता मुकुंदराव यादव निवासी वैष्णो देवी नगर ने पलासिया स्थित लैंड मार्क ऑटोमोबाइल से एक कार खरीदी थी कार का उन्होंने फाइनेंस करवाया था कंपनी के शोरूम वालों के खाते में 11लाख 13 हजार रुपए आ भी गए थे । शोरूम के कर्मचारी कल्पेश सिंह ने इसके बाद वह कार मनोज पिता श्रीधर शर्मा निवासी द्वारकापुरी को दे दी गोविंद ने पूरे मामले की पड़ताल की तो शोरूम वालों ने बताया कि मनोज को उन्होंने ही कार लेने के लिए भेजा था इसलिए कार दे दी गई गोविंद ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद शोरूम के कर्मचारी कल्पेश सिंह पिता दारा सिंह चंद्रावत और मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया गया है

Exit mobile version