कलेक्शन एजेंट पर दो अज्ञात बदमाशो ने चाकू से हमला कर पेसों से भरा बेग लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला खजराना थाना क्षेत्र का है जहां कलेक्शन एजेंट पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर एक लाख 55 हजार रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए

दरअसल मामला खजराना थाना क्षेत्र के तंजीम नगर मैं निजी फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट देवराज द्वारा रोजाना की तरह कलेक्शन इकट्ठा कर बैंक जाने के लिए निकले थे ही की दो अज्ञात बदमाशों ने रोककर बैग छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट पर चाकू से वार किए और एक लाख 55 हजार रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तत्काल घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

दिनेश वर्मा थाना प्रभारी इंदौर

Exit mobile version