कंपनी के नाम पर बेच रहे थे नकली घड़िया दो आरोपी के साथ लाखो रुपये कीमत की घड़ियां जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए क्षेत्र में दो जगह छापा मार कार्यवाई करते हुए 20 लाख रुपये कीमत एक हजार से अधिक नामी कंपनियों की घड़ियां बरामद की है । पुलिस को मौके से दो आरोपी मिले है जिनसे पूछताछ जारी है । पकड़ाए आरोपी इन घड़ियों को महंगे दामो में बेचते थे ।

एमजी रोड पुलिस ने जेल रोड ओर एक अन्य जगह पर कार्यवाई करते हुए दानिश अंसारी ओर अनिल तेजवानी को पकड़ा है । दोनों बदमाश नामी कंपनियों की नकली घड़ियां बेचते थे इनके पास से एक हजार से ज्यादा घड़ियां मिली है जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है ।

डीवीएस नागर थाना प्रभारी

फिलहाल पुलिस आरोपियो से पूछताछ में जुटी है । आशंका है कि इनके साथ ओर भी लोग जुड़े हो सकते है जिनकी मदद से ये पूरा काम किया जाता है ।

- Advertisement -

नकली घड़ियां मिली
एमजी रोड पुलिस की करीवाई
दो आरोपी पकड़ाए
लाखो रुपये कीमत की घड़ियां जब्त

Exit mobile version