इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के है जहाँ बिजलपुर में कंट्रक्शन व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने घेराबंदी कर दो चोरों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से एक लोडिंग वाहन और चुराया हुआ सेनेटरी का सामान बरामद किया है
दरअसल मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाले कंट्रक्शन व्यापारी के गोदाम में दो चोर सेनेटरी का सामान चोरी कर फरार हो गए सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर ऑटो लोडिंग गाड़ी में लाखों रुपए का सेनेटरी का सामान चोरी कर के ले जा रहे दोनों ही आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है पकड़े गए आरोपियों से और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है वहीं उसमें एक आरोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस को मिला है
