ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में बारह सुरक्षाकर्मी फिर भी इंजीनियर के घर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे गए बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में अज्ञात पांच से छह नकाबपोश बदमाशों ने इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया परिवार के तीन सदस्यों को लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को घायल कर बदमाश घर में रखे रुपए और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए

दरअसल पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी में देर रात पांच से छह अज्ञात बदमाश इंजीनियर गौरव त्यागी के घर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया परिवार के शोर मचाने पर बदमाशों ने लोहे की रॉड और पत्थरों से परिवार के सदस्य पर हमला बोल दिया घटना में इंजीनियर गौरव उनकी पत्नी और उनका साला घायल हो गया जिसमें उनकी पत्नी और उनके साले की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपियों द्वारा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी मनीष कपूरिया और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं फिलहाल बताया जा रहा है कि कॉलोनी में लगभग 12 सुरक्षाकर्मी मौजूद है उसके बावजूद एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया वहीं कॉलोनी में लगे कैमरे अधिकतर बंद है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात डकैतों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version