ऑपरेशन मुस्कान के तहत गायब हुई युवतियो को ढूंढ कर उनके परिजनो के हवाले किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पश्चिम थाना क्षेत्र से गायब हुई नाबालिग व बालिग युवतियो के मामले पुलिस ने एक ऑपरेशन मुस्कान चलाया है जिसमे नाबालिग व बालिग युवतियो को पुलिस द्वारा देश के अलग अलग शहर से ढूंढने में सफलता हासील की है यह वह युवतियां है जो बिना बताए आने घर से चली गई तो कोई प्रेम के जाल में फंस कर प्रेमी के साथ चली गई ऐसी ही करीब 85 युवतियो को देश के अलग शेहरो से पुलिस ने बरामद कर उनके परिवारों के सौपा गया है

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 6 जनवरी से 31 जनवरी तक ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा था जिसमें विभिन्न शहरों से नाबालिक युवतियों को दस्तयाब करने की पहल की गई थी इसी के चलते इंदौर के पश्चिमी थाना क्षेत्रों से गायब हुई नाबालिक एवं बालिग 85 युवतियों को पुलिस ने देश के विभिन्न शहरों से ढूंढ निकाला है और उनके माता-पिता को सौंपा है यह वह युवतीया जो किसी कारणवश अपने परिवार से भागकर दूर चली गई थी और इनकी गुमशुदगी पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज थी

महेशचंद्र जैन , एडिशनल एसपी पश्चिम

Exit mobile version