एसटीएफ ने रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एसटीएफ कोरोना संक्रमण के लिए अति आवश्यक इंजेक्शन रेमडेसीविर की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । दरअसल एसटीएफ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर जू के पास सीडी डीलक्स गाड़ी पर आए दो युवक रेमडेसीविर के 6 इंजेक्शन 20 हज़ार रु प्रति इंजेक्शन की दर के हिसाब से बेचने की फिराक में आए हैं । एसटीएफ पुलिस ने ग्राहक बनकर एडवांस में उन्हें इंजेक्शन के लिए पेमेंट किया और मौके पर पहुंचकर दोनों को धर दबोचा जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने विजयनगर क्षेत्र के राज मेडिकल से इंजेक्शन खरीदना बताया । एसटीएफ ने राज मेडिकल पर भी छापा मार कार्रवाई करते हुए मेडिकल से 6 रेमडेसीविर इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस तरह से पुलिस ने कुल 12 इंजेक्शन बरामद किए हैं । फिलहाल तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है । मेडिकल संचालक ने यह इंजेक्शन कहां से खरीदें इस बारे में भी पूछताछ की जा रही है । फिलहाल इतनी विपरीत परिस्थितियों में भी अति आवश्यक इंजेक्शन की कालाबाजारी पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है।

Exit mobile version