एलआईसी एजेंट ने दिया पॉलिसी के नाम पर धोखा ना तो पॉलिसी दी ना ही पैसे लौटाए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मंगलवार को अपनी हैंडीकैप बच्ची को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने एलआईसी एजेंट के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया कि पॉलिसी कराने को लेकर एजेंट ने पैसे तो ले लिए, लेकिन ना तो पॉलिसी दी ना ही पैसे लौटाए। मामले में चेक दिए जो बाउंस हो गए। एसपी ने मामले की जांच के लिए छतरीपुरा थाना पुलिस को निर्देशित किया है।

डीआईजी कार्यालय पर हुई जनसुनवाई में कैलाश चंद खंडेलवाल नामक व्यक्ति अपनी एंडी के बच्चे और पत्नी को लेकर पहुंचे जो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को एक एलआईसी एजेंट के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि एलआईसी एजेंट का काम करने वाले राजेश राठौर को उन्होंने अपनी बच्ची पत्नी और खुद की पॉलिसी के लिए रुपए दिए थे। आवेदक के अनुसार उक्त एलआईसी एजेंट से उन्होंने पूर्व में भी पॉलिसी ली थी। इसी विश्वास के चलते उन्होंने अन्य पॉलिसी को लेकर भी गुप्त एजेंट को रुपए दिए लेकिन एजेंट ने ना तो पॉलिसी की और ना ही रुपए वापस लौटा है आवेदक द्वारा विरोध करने पर एजेंट द्वारा उक्त रुपए से संबंधित चेक दिए लेकिन जब आवेदक ने उन चेक को बैंक में लगाया, तो सब बाउंस हो गए। काफी लंबे समय से परेशान होने के बाद आवेदक ने जनसुनवाई में न्याय की उम्मीद लगाकर आवेदन दिया।

कैलाश चंद खंडेलवाल आवेदक

एसपी महेश चंद जैन के अनुसार आवेदक द्वारा की गई शिकायत को ध्यान में रखते हुए छतरीपुरा थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

महेश चंद जैन एसपी

Exit mobile version