एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात एक निगमकर्मी के घर पर हुआ हमला गोली चला कर आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है । गोली एक निगमकर्मी के घर पर चलाई गई थी जो खिड़की में लगी है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र छोटा बांगड़दा रोड स्थित सृष्टि पैलेस की है । यह रहने वाले निगमकर्मी जितेंद्र चौहान के घर पर रात 2 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई जो दूसरी मंजिल पर लगी खिड़की में लगी । घटना के बाद बदमाश फरार हो गए । जिसकी जानकारी जितेंद्र ने पुलिस को दी । जिसके बाद तुरंत सीएसपी जयन्त राठौर मौके पर पंहुचे

जयंत राठौर सीएसपी

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि जितेंद्र चौहान एक जानलेवा हमले के मामले में गवाह है जिसे गवाही नही देने के लिए पिछले दिनों धमकी भी मिली थी । इस वारदात को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Exit mobile version