एयरपोर्ट पर 7 जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मे व्यापारी को लिया हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एयरपोर्ट से एक यात्री के पास से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं । यात्री गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला व्यापारी है ओर कुछ समय पहले इंदौर किसी काम से आया था । वही एक अन्य मामले में एरोड्रम पुलिस ने देशी कट्टे के साथ आरोपी को पकड़ा है । दोनों मामले के पुलिस ने आरोपितों को हिरसात में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

– मामला इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट का है । यह से गुजरात के व्यापारी को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया । इसका नाम राजेश विट्ठलदास है. वह कुछ समय पहले काम से इंदौर आया हुआ था. वापस लौटते वक्त इंदौर एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान व्यापारी के बैग से CISF की टीम ने सात जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की । मामले की सूचना CISF की टीम ने एरोड्रम थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि उसके पास पिस्टल का लाइसेंस है. जो लाइसेंस उसके पास मिला वह सिर्फ गुजरात का है

-डॉक्टर प्रशांत चौबे , एडिशनल एसपी , इन्दौर

Exit mobile version