एमडीएमए ड्रग मामले मे आरोपियों से पूछताछ मे बड़े खुलासे हुए जिसके तार अब बॉलीवुड जा पहुचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस ने 70 किलो एमडीएमए ड्रग बरामद की गई थी जिसमें अब तक पुलिस 22 आरोपियों को अब तक अपनी गिरफ्त में ले लिया है क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ में कई खुलासे हुए जिसमें आरोपी बिलाल उर्फ बिल्ला ने पूछताछ में बॉलीवुड से संबंध होना बताया जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है

वही डीआईजी मनीष कपूरिया का कहना है कि ड्रग माफियाओं की चेन मिल चुकी है हम ड्रग माफिया और ड्रग को जड़ से ही खत्म कर देंगे जहा से ड्रग की चेन शुरू होती है और जहा खत्म होती है और जो लोग ड्रग्स में शामिल है उन पर भी कार्यवाही की जाएगी वही आईजी का कहना है कि ड्रग्स मामले में प्रकरण वार लीगल एक्शन वारण्टेड करेंगे और जो कोई कंप्लेंट करना चाहे कर सकता है जिसकी सुनवाई पुलिस द्वारा तुरंत की जाएगी वही डीआईजी ने बताया कि ड्रग्स माफियाओं की संपत्ति का भी पता लगाया जा रही जिसके निराकरण जल्द किया जाएगा
फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आये अब तक 22 से ज्यादा ड्रग्स माफिया जिनसे क्राइम ब्रांच अन्य और भी ड्रग पेडलर की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है…

मनीष कपूरिया , डीआईजी

Exit mobile version