एंबुलेंस ने मारी बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर युवक की मौके पर ही मौत ,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही पुरु,घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहा पुलिस ने ,एम्बुलेंस चालक के खिलाफ गेर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी वही पुलिस ने बताया कि कोवीड मरीज का शव लेकर जा रही एक एम्बुलेंस ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई…

दरसअल पूरा मामला इन्दौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के धार रोड स्थित नूरानी नगर इलाक़े का है जहाँ से गुजर रही कोरोना मरीज का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक उसे अस्पताल ले गया लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। चंदननगर थाना पुलिस के मुताबिक हुसैनी नगर में रहने वाले 45 वर्षीय कुतुबुद्दीन हुसैन गैरेज चलाते हैं, रविवार रात 11. 15 बजे गैरेज का सामान लेकर सड़क पार कर घर जा रहा था तभी तेजगति से कोरोना के मरीज का शव लेकर जा रही एंबुलेंस ने कुतुबुद्दीन को टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद मौके पर भीड़ लग गई, लोगों ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण एंबुलेंस चालक मोके से फरार हो गया था अब पुलिस ने गेर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एम्बुलेंस के चालक की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version