स्लग ई कामर्स बेबसाईट के माध्यम से लाखों रूपये की ठगी करने वाला आरोपी, क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो महंगे मोबाइल फ्लिपकार्ट व अमेजॉन से ऑर्डर कर बुलवाते थे और उन्हें नकली मोबाइल के साथ वापस पैक कर कंपनी से पेमेंट रिफंड ले लेते थे और असली मोबाइल को मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा रहे थे आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपए मोबाइल बरामद किए है।
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अमेजॉन फ्लिपकार्ट पर धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थी जिसे लेकर पुलिस द्वारा टीम गठित की गई थी इस दौरान दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिन्होंने पूछताछ कई चौंकाने वाले खुलासे किए
आरोपी वसीम अकरम अमेजन/फ्लिपकार्ट आदि ई-कामर्स बेबसाईट पर आॅनलाईन मंहगे फोन खरीदने हेतु आर्डर करता था जिसमें पेमेण्ट आनलाईन कर देता था। जब असली मोबाईल फोन डिलीवर हो जाता था तो आरोपी डिलीवरी बाॅक्स में से असली मंहगा मोबाईल फोन निकालकर, उसी के जैसा नकली या फस्र्ट काॅपी या चाइना मेड नकली मोबाईल फोन पैक कर ई काॅमर्स बेबसाईट पर यह कहकर वापस कर देता था कि वह फोन नकली डिलीवर हुआ है इसलिये नहीं खरीदना है । जबकि वापस नकली मोबाईल फोन पैकिंग करते वक्त आरोपी वसीम उस नकली फोन पर धोखाधड़ीपूर्वक वही आईएमईआई साॅफ्टवेयर की मदद से चढ़ा देता था जोकि असली मोबाईल फोन पर लिखकर आया होता था।
आरोपी मूल रुप से कोटा राजस्थान का रहने वाला जिसके द्वारा विभिन्न कंपनियो के कई मोबाईल हेंडसेट का प्रयोग कर दूसरे व्यक्तियों के नाम की फर्जी सिमों का उपयोग कर एमेजन या फ्लिपकार्ट पर ऑनलाईन महंगे मोबाईल खरीदने हेतु कई फर्जी आईडी बनाई गई हैं और उसका दुरुपयोग करते हुये ऑनलाईन शॉपिंग बेबसाईट पर मोबाईल हेंडसेट की खरीदी का आर्डर देता था और अमेजन/फ्लिपकार्ट से माल डिलीवर होने पर उस मोबाईल हेंडसेट के स्थान पर उसी कम्पनी का डूप्लीकेट चाईना का मोबाईल रखकर इस बात की शिकायत करता है कि उसके साथ ठगी हुई है और उसे नकली मोबाईल हेंडसेट भेजा गया है। उक्त कम्पलेंट के एवज में या तो कम्पनी उसी कम्पनी का दूसरा मोबाईल भेजती थी या केश बैक देती थी और आवेदक इस तरह से आपराधिक कार्य प्रणाली अपनाते हुये अमेजन/फ्लिपकार्ट कम्पनी सहित कई अन्य व्यक्तियों के साथ धोखाधडी कर अवैध दोहरा लाभ अर्जित कर रहा था।
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 10 से अधिक महंगे मोबाइल बरामद किए हैं वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिनसे और भी धोखाधड़ी के मामले के खुलासे होने की संभावना है
