इंदौर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपी को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत तेजाजी नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो युवकों को पकड़ा है । पुलिस के हत्थे आए आरोपितों से पुलिस को करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसकी कीमत बाजार मूल्य से हजारों रुपये में बताई जा रही है ।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला का है । जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सनवादिया से बाइक पर दो युवक ब्राउन शुगर लेकर नायता मुंडला के पास डिलीवरी देने आ रहे हैं । सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार विष्णु और रवि नाम के युवकों को पकड़ । जब दोनों से पूछताछ की गई आरोपियों के पास से साढे आठ ग्राम ब्राउन शुगर मिली है । जिसकी कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है । पकड़ाए आरोपी राजेन्द्र नगर क्षेत्र के रहने वाले है ।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से उनके अन्य और साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है कि यह ब्राउन शुगर वह आखिर कहां से लाते थे ।

Exit mobile version