इंदौर क्राईम ब्रांच और पुलिस रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राईम ब्रांच और पुलिस रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ क्राइम ब्रांच और पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच अब तक आठ मामलों में कार्रवाई कर चुकी हैं। क्राइम ब्रांच एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने इन आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने की बात कही है।

इंदौर में जारी रेमडेसीविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच इसकी कालाबाजारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच और पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच अब तक आठ आरोपियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है। क्राइम एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार ऐसे आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक हुई कार्रवाई में कई स्वास्थ्य कर्मी भी गिरफ्तार हुए हैं जिसमें डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के लोगों को पकड़ा गया है।

Exit mobile version