अयोध्यापुरी मामले में संघवी कंपनी के डायरेक्टर भू माफिया पुष्पेंद्र नीमा गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार भू माफियाओं की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है जहां पुलिस ने एसआईटी टीम गठित की गई है पुलिस को मुखबिर से सूचना के बाद जानकारी मिली कि अयोध्यापुरी मामले में संघवी कंपनी के डायरेक्टर भू माफिया पुष्पेंद्र नीमा गंगवाल बस स्टेशन पर देखा गया है टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी पर 20,000 का इनाम घोषित था

दरअसल 15 साल पुराने मामले में जिला प्रशासन द्वारा सुरेंद्र संघवी ,दीपक मद्दा ,पुष्पेंद्र नीमा सहित अन्य भू माफियाओं के खिलाफ अयोध्या पुरी कॉलोनी में प्लाट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया था लंबे समय से गिरफ्त से भाग रहे भू माफियाओं पर पुलिस ने 20,000 का इनाम घोषित कर रखा है मुखबिर की सूचना पर गंगवाल बस स्टेशन के पास संघवी कंपनी के डायरेक्टर पुष्पेंद्र नीमा को गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी कर रही है पूछताछ में अन्य कई और बड़े खुलासे होंगे

राजेश रघुवंशी एडिशनल एसपी

वही चर्चित रसूखदार भूमाफिया अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिनकी तलाश की जा रही है

- Advertisement -
Exit mobile version