अपना स्वीट्स के पप्पू राठौर का कारनामा फर्जी तरीके से लिया राष्ट्रपति से सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दा ग्रेंड माचल के संचालक पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर का एक ओर कारनामा सामने आया है जिसमें गलत जानकारी देकर महामहिम राष्ट्रपति से सम्मान ले लिया
द ग्रेंड माचल ओर अपने अन्य प्रतिष्ठानों पर निशक्तजनों को काम देने के नाम पर लिया था सम्मान….
पप्पू उर्फ प्रकाश ने कहा था कि में एक ऐसा रेस्टोरेंट बनाऊंगा जिसे पूरी तरह दिव्यांग ही चलाएंगे….रेस्टारेंट बनाना तो दूर सम्मान लेकर दिव्यांगो से अभद्रता ओर उन्हें अपने प्रतिष्ठान से हटाना किया शुरू
दिव्यांगो ने कमिश्नर ओर डीआईजी को दी लिखित शिकायत…..दर दर की ठोकर खा रहे है दिव्यांग

इंदौर – शहर के एक भाजपा नेता व पूर्व एम आई सी सदस्य के नाम पर धमकाने वाले द ग्रेंड माचल के संचालक पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर के एक के बाद एक कई काले कारनामे सामने आ रहे है ।

पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर ने महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा सम्मान पाने के लिए पहले तो दिव्यांगो को अपने प्रतिष्ठानों के काम पर रखा और सम्मान मिलते ही इन्हें भगाना शुरू कर दिया । दरसअल विश्व विकलांगता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों पप्पू उर्फ प्रकाश को 03 दिसंबर 2017 को सम्मान मिला था । सम्मान इस लिए मिला की शारीरिक रूप से कमजोर लोगो को काम देने के झूठे आंकड़े पप्पू उर्फ प्रकाश राठौर द्वारा दिए गए थे । वही दिखाने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांगो को काम पर रखा था । जो शुरुआती दिनों में दिखाई भी दिए थे लेकिन सम्मान मिलने के बाद से इनकी छटनी शुरू हो गई । दिव्यांगो को बुरी तरह परेशान किया जाने लगा पिछले दिनों तो पप्पू उर्फ प्रकाश के गुंडों ने एक दिव्यांगो भोजन मांगने पर अपशब्द तक कहे ओर बोला कि जैसे कुत्ते को रोटी देते है तुम्हे भी डालेंगे…लंबे समय से अपना शोषण झेल रहे कुछ दिव्यांगो ने 2 जनवरी 2020 को इंदौर कमिश्नर ओर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के साथ बेटमा पुलिस को भी की है

Exit mobile version