15 साल की किशोरी ने मोहर्रम के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या के पहले मां से पूछे कुछ सवाल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में 15 साल की किशोरी ने मोहर्रम के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने मां से सवाल पूछा- क्या इमाम हुसैन आज ही के दिन शहीद हुए थे? क्या आज जिन लोगों की मौत होगी उन्हें शहादत मिलेगी? वह जन्नत में जाएंगे? मां ने जवाब दिया- हां। इसके कुछ देर बाद बेटी ने फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर उसे अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया।

जी हां घटना इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के चंपा बाग स्थित हाथीपाला की है। यहां राबिया शेख अपने पूरे परिवार के साथ मोहर्रम पर शुक्रवार देर शाम रोजा खोलने बैठी थी। मां ने बेटी की पसंद की खीर भी बनाई थी। रोजा खोलने से पहले केवल एक सवाल ने युवती की जान ले ली। परिवार इस घटना से सदमे में है।

सवाल -मां से सवाल पूछा- क्या इमाम हुसैन आज ही के दिन शहीद हुए थे? क्या आज जिन लोगों की मौत होगी उन्हें शहादत मिलेगी? वह जन्नत में जाएंगे? मां ने जवाब दिया- हां। इसके कुछ देर बाद बेटी ने फांसी लगा ली। वीओ – वही परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले राबिया का दाखिला 11वीं कक्षा में करवाया गया था। एडमिशन के 3800 रुपए भी स्कूल में भर दिए गए थे। 2 दिन पहले ही उसे 11वीं कक्षा की कॉपी-किताबें दिलवाई गई थीं। वह काफी खुश थी, लेकिन उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया? यह परिवार को समझ नहीं आ रहा है।

फिलहाल पुलिस में मर्ग कायम कर किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी हे वही किशोरी के इस तरह का कदम उठाने के बाद पूरा परिवार सदमे हे.

- Advertisement -
Exit mobile version