10 वर्षीय बालक के अपहरण की योजना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुवे एक आरोपी को गिरफ्तर किया है आरोपी 10 वर्षीय बालक का अपहरण कर उसके परिजनों से भारी मात्रा में फिरौती मांगने की घटना को अंजाम देने वाला था पुलिस की सतर्कता से अपहरण करने के पूर्व ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इन्दौर की हीरानगर थाना पुलिस की सतर्कता से एक बच्चे का अपहरण होने के पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
आरोपी से पूछताछ पर खुलसा हुआ की 01 करोड़ की फिरौती की मांग करनें वाला था आरोपी,दरअसल पूरी घटना इन्दौर के हीरानगर थाना छेत्र के भानगढ़ की है हीरानगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानगढ़ निवासी राजवर्धन सिंह परिवर्तित नाम के 10 वर्षीय अवयस्क पुत्र का अपहरण कर 01 करोड़ की फिरौती वसूलने की साजिश रचने एवं फिरौती नहीं मिलने पर उसके पुत्र को गंभीर क्षति पहुंचाने का प्रयास करने की योजना बनाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर अभय नेमा द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमो को गठित कर योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया गया। टीम ने संदेही नरेन्द्र सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसके अपहरण करने की योजना बनाना काबुल किया ओर बताया कि उसने 10 वर्षीय बालक का अपहरण कर, उसके परिजनों से एक करोड़ की फिरौती मांगने की की योजना बनाई थी। आरोपी के कब्जे से घटना करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले धारदार छुरा, लाल मिर्च पाउडर एवं मोटर सायकल पुलिस ने जब्त की गयी हैं। पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई यदि आरोपी द्वारा अपहरण की घटना कर दी गयी होती तो गंभीर परिणाम हो सकते थे जिसे पुलिस थाना हीरानगर ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को घटना करने के पूर्व ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Exit mobile version