हर घर एक पेड़ अभियान का स्लम बस्ती में समारोह पूर्वक समापन , लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

आयुक्त द्वारा स्लम बस्ती में किया पौधारोपण और नागरिकों से की चर्चा

हर घर एक पेड़ अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया गया जिसके तहत आज जोन क्रमांक 18 वार्ड क्रमांक 51 इंदिरा एकता नगर मूसाखेड़ी स्लम बस्ती में आयुक्त श्री प्रतिभा पाल द्वारा स्लम बस्ती में पौधारोपण कर अभियान का समापन किया। आयुक्त श्री पाल ने बताया कि हर घर एक पेड़ अभियान के तहत 200000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य रखा गया था इसके विपरीत नगर निगम इंदौर एवं शहर के सामाजिक शैक्षणिक व्यवसायिक संगठनों के साथ ही सहायक प्रशिक्षण सीमा सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर 220000 से अधिक पौधारोपण किया गया

आयुक्त ने किया स्लम बस्ती में पौधारोपण और निरीक्षण

आयुष सूश्री पाल द्वारा इंदिरा एकता नगर स्लम बस्ती में पहुंचने पर बस्ती के निवासियों द्वारा कंकु तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। आयुक्त द्वारा स्लम बस्ती इंदिरा एकता नगर का पैदल घूम कर बस्ती का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाया कि प्रत्येक घर में उपलब्ध स्थान पर पौधे लगाए गए थे, इस पर आयुक्त द्वारा नागरिकों से बस्ती में सफाई व्यवस्था एवं सीवरेज व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई जिस पर नागरिकों ने बताया कि हमारी बस्ती में प्रतिदिन सफाई होती है निगम के कार्यो की प्रशंसा की गई। हर घर पेड़ अभियान में ग्राम बस्ती के नागरिकों द्वारा सहयोग किया गया

- Advertisement -

आयुक्त द्वारा स्लम बस्ती के निरीक्षण के दौरान महिला रहवासी द्वारा आयुक्त महोदय से अपने घर के बाहर पौधा रोपण भी कराया गया, आयुक्त ने महिला से पौधे की लगातार देखरेख करने का भी कहा गया। इस मौके पर आयुक्त द्वारा अपर आयुक्त श्री कसेरा और उपायुक्त जोशी को स्लम बस्ती में तुलसी, फल, फूल एवं सब्जियों के बीज एवं पौधे उपलब्ध करा कर बस्तियों में सब्जियों के पौधे रोपित करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर आयुक्त द्वारा हर घर एक पेड़ अभियान के तहत उद्यान विभाग की टीम द्वारा अच्छा कार्य करने पर उद्यान विभाग की प्रशंसा की। हर घर एक पेड़ अभियान का समारोह पूर्वक समापन हुआ लक्ष्य से अधिक पौधारोपण करने पर आयुक्त द्वारा प्रशंसा की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा श्री संदीप सोनी श्री वीरभद्र शर्मा उद्यान विभाग उपायुक्त श्री कैलाश जोशी श्री चेतन पाटील उद्यान विभाग के पुरुष एवं महिला कर्मचारी उपस्थित थे

Exit mobile version