सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मुस्लिम क्षेत्रों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इस वर्ष ताजिया जुलूस पर रोक लगाई है, ऐसे में इस पर्व के दौरान मुस्लिम क्षेत्रों ने उक्त प्रशसनिक आदेश का उल्लंघन न हो और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न हो, इसके लिए शुक्रवार को भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात रहा। इस दौरान पुलिस ने न सिर्फ क्षेत्रीय लोगों से चर्चा की, बल्कि मुस्लिम नेताओं के साथ भी समन्वय स्थापित किया और ताजिया जुलूस न निकालने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के चलते क्षेत्र में गश्त की।

सीएसपी बीपीएस परिहार के अनुसार चंदननगर क्षेत्र में क्षेत्रीय एसडीएम समेत टीआई तैनात रहे। साथ ही 75 नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ 10 मोटर सायकल पार्टियां और मोबाईल पार्टिंयों ने भी क्षेत्र में गश्त की। सीएसपी की माने तो एक पार्टी में चार मोटर सायकल शामिल की जाती है।

Exit mobile version