सब्जी बेचने वाले व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेन्द्रनगर थाना पुलिस ने एक महीने पहले केसरबाग ब्रिज पर सब्जी विक्रेता की हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त को आरोपित कालू उर्फ मुकेश और अजय उर्फ अज्जू ने सब्जी विक्रेता 40 वर्षीय चंदन पुत्र सत्यनारायण भावसार निवासी गुमास्ता नगर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम सुबह करीब 5 बजे दिया था। तभी से पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद उन्होंने कई वारदातें कबूली हैं। आरोपित मंडी क्षेत्र में सक्रिय रहकर कई लोगों के साथ लूट व छीनाछपटी कर चुके हैं। आरोपितों ने 31 जुलाई को संजय गांधी नगर बीजलपुर के मंडी व्यापारी 43 वर्षीय विजय पुत्र

Exit mobile version