संभागायुक्त डॉ शर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर में एक हफ्ते में दूसरी बार पेश हुई मानवता की मिसाल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • अंगदान से मिल रहा है तीन व्यक्तियों को नया जीवन
  • 41 वीं बार ग्रीन कॉरिडोर से भेजे जा रहे हैं निर्धारित अस्पतालों को किडनी एवं लीवर

संभागायुक्त एवं इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार शर्मा की अगुवाई में इंदौर पुनः मानवता की मिसाल पेश करने जा रहा है

35 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के परिवार की सहमति से किए गए अंगदान के माध्यम से दो किडनी और लीवर जरूरतमंद मरीजों को डोनेट किया जा रहा है। इसमें लिवर चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती मरीज, एक किडनी सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती मरीज तथा दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को डोनेट की गई है डोनेट किए गए ऑर्गन को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से निर्धारित अस्पतालों में भेजा जा रहा है। ऑर्गन भेजने की प्रक्रिया आगामी 10 मिनट के अंदर सुनिश्चित की जाएगी

संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा ने कहा है कि अंगदान का फ़ैसला करने वाले परिवार का यह निर्णय स्तुत्य है

Exit mobile version