संदिग्ध परिस्थितियों में इंदौर पुलिस के अधिकारी की मौत, पीएम के बाद ही स्थिति होगी साफ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में यूं तो जहरीली शराब की मौत के आंकड़े लगातार सामने आ रहे है इसी बीच शहर के हीरा नगर थाना में पदस्थ एसएसआई की अचानक हुई मौत को लेकर कई आशंका बनी हुई है। दरअसल, ड्यूटी पर 2 दिन से अवकाश पर चल रहे पुलिस अधिकारी की मौत पर सवाल उठ रहे है जिनके जबाव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएंगे।

जहरीली शराब के कहर से हुई हालिया मौतो के बीच इंदौर के थाना हीरानगर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा का सोमवार रात को निधन हो गया। इधर, पुलिस के काबिल अधिकारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मृत्यु के संबंध में जहरीली शराब की भ्रामक सूचना फैल गई जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सभी सवालो पर से पर्दा उठाने के लिए अपने ही महकमे के कर्मचारी की मौत की असल वजह जानने के लिये पोस्टमार्टम करा रही है। दरअसल, हीरानगर थाना में पदस्थ एएसआई अजय सिंह कुशवाहा की अचानक मौत का प्राथमिक और
संभावित कारण हृदयाघात माना जा रहा है वही दूसरी ओर जहरीली शराब या किसी अन्य शराब की पीने से मृत्यु के संबंधी भ्रामक सूचना के बाद खुद इंदौर पुलिस भी अब मौत की असल वजह जानने की कोशिश में जुट गई है। उज्जैन निवासी सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह कुशवाहा इंदौर के हीरानगर थाना में पदस्थ थे और जांच अधिकारी की माने तो वो पिछले 2 दिनों से अवकाश पर थे और रात को सोने के बाद सुबह वो उठ नही सके है लिहाजा, परिजनों को सूचना दी गई गई और मृतक पुलिसकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम. वाय. अस्पताल भेजा गया। वही इस मामले में फिलहाल, पुलिस के आला अधिकारी भी पीएम रिपोर्ट का ही इंतजार कर रहे है।

Exit mobile version