शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही साथ ही पैदल मार्च निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर को आपरध मुक्त बनने के उद्देश्य से पुलिस लगतार रोड पर कई तरह से चेकिंग अभियान चलती हुई नजर आ रही है इसी कड़ी में परदेशीपुरा व हीरा नगर थाना क्षेत्र के 7 से 8 किलोमीटर के क्षेत्र में एडिशनल एसपी,सीएसपी सहित थाना प्रभारियों ने पैदल मार्च निकाला व कई स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया…

इंदौर में पिछले दिनों संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से लेकर अन्य कई बड़ी घटनाएं शहर में सामने आई थी जिसके बाद शहर के डैमेज कंट्रोल को ला इन आर्डर के माध्यम से पुलिस विभाग सुधारने की कोशिश में जुटा हुआ है इसी कड़ी में पूर्वी क्षेत्र के परदेशीपुरा वह हीरा नगर मैं एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने, सीएसपी निहित उपाध्याय सहित परदेशीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, हीरा नगर थाना प्रभारी अजय नेमा सहित दोनो ही थानों के पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला गया थाना क्षेत्र के करीब 7 से 8 किलोमीटर की तंग गलियों में पैदल मार्च कर लिस्टेड आदतन अपराधियों के घरों पर भी दस्तक दी गई और बदमाशों के परिजनों से पुलिस द्वारा चर्चा कर अपराध नहीं करने की हिदायत दी गई है ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम की जा सके और शहर को स्वच्छता में नंबर वन के साथ ही अपराध मुक्त कर नंबर वन बनाया जा सके।

पैदल मार्च में परदेशीपुरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में खुलासा करते हुए उसके पास से पुलिस ने दो चोरी के वाहन भी जप्त किए है अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी के बारे में परदेशीपुरा पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है ताकि अन्य वाहन चोरी के मामले उजागर होने की संभावना है।

Exit mobile version