व्यक्ति ने अपने परिचित को ही मकान के सौदे के नाम पर 25 लाख कि धोखाधड़ी कर दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी भूमाफिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी लंबे समय से जमीन की धोखाधड़ी कर जमीनों को फर्जी तरीके से लोगो बेच रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल इंदौर पुलिस भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है वही कुछ भूमाफियाओ पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है वही पूरा मामला मजदूर पंचायत गृह निर्माण सहकारी संस्था का है जिसे आरोपी दीपक मद्दा व कमलेश जैन के द्वारा साल 2005 – 06 में संस्था शुरू की गई थी जिसमे दीपक मद्दा द्वारा कमलेश जैन को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था तभी से लेकर गरीबो की जमीन को फर्जी तरीके से बेचा जा रहा था पुलिस ने पुष्प विहार कॉलोनी में जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी कमलेश जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसे एसआईटी खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम कमलेश जैन है जो लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस ने 20 हजार रु का नगद इनाम भी घोषित कर रखा था वही पुलिस ने बताया कि माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एसआईटी टीम गठित कर रखी है जो अलग-अलग जगहपर छापामार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी कमलेश जैन भूमाफिया दीपक मद्दा का रिश्तेदार है जो कि काफी लंबे समय से फरार चल रहा था वही आरोपी कमलेश जैन इंदौर शहर में अपना हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था फिलहाल पकड़े गए भूमाफिया कमलेश जैन से पुलिस ने 5 मोबाइल व 8 सिम जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है वही पूछताछ में और भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है…

Exit mobile version